फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dispute over the post of Principal has been going on for two years in Agra College.

आगरा कॉलेज प्राचार्य विवाद: शिक्षकों में भी गुटबाजी, शैक्षणिक कार्य हो रहा प्रभावित, दो साल से कुछ भी ठीक नहीं

Sun, 05 Oct 2025 10:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 10:58 AM IST
सार

आगरा कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर ऐसी खींचातनी मची हुई है कि दो साल से शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
The dispute over the post of Principal has been going on for two years in Agra College.
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज में प्राचार्य पद के लिए वर्ष 2023 से विवाद चल रहा है। इससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित है और शिक्षकों में भी गुटबाजी हो गई है। बीते दो साल में डॉ. अनुराग शुक्ला और डॉ. सीके गौतम दो-दो बार प्राचार्य बने हैं। उधर, लोहामंडी थाने में पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला के खिलाफ सुभाष ढल ने केस दर्ज कराया था। विवेचक ने मुकदमे को राजनीति और शिक्षकों की गुटबाजी का प्रतिफल बताकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी। अब सुभाष ढल ने अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह को प्रार्थनापत्र देकर एफआर का विरोध किया है। इस पर जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज में प्रो. अनुराग शुक्ला ने अक्तूबर 2021 में प्राचार्य पद का जिम्मा संभाला था। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबन हुआ। 12 फरवरी 2024 को डॉ. सीके गौतम प्राचार्य बने। 4 मई 2024 को उनके स्थान पर डॉ. अनुराग मिश्रा फिर से प्राचार्य बनाए गए। 22 मार्च 2025 से डाॅ. सीके गौतम ने प्राचार्य पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


इस तरह से प्राचार्य पद के लिए विवाद चल रहा है। अभी इसका पटाक्षेप नहीं हुआ है। इसके चलते शिक्षक भी गुटों में बंट गए हैं। धरना प्रदर्शन भी किया गया था। उधर, 22 सितंबर 2024 को लोहामंडी थाने में पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला के खिलाफ सुभाष ढल ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कराया था। थाना लोहामंडी पुलिस ने इस मामले में 30 जुलाई 2025 को न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की थी। विवेचक ने लिखा कि आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। इस मामले की जानकारी पर सुभाष ढल ने अपर पुलिस आयुक्त रामबदन को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें उन्होंने फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काॅलेज से निकलवाएंगे मूल दस्तावेज
उधर, एसटीएफ की जांच के बाद दो दिन पहले थाना लोहामंडी में पूर्व प्राचार्य की तहरीर पर प्राचार्य सीके गाैतम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें आरोप है कि सीके गाैतम ने फर्जी अंकतालिका और जाति प्रमाणपत्र अपनी नियुक्ति में लगाए हैं। एसटीएफ ने केस के संंबंध में दस्तावेज जुटाए थे। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जिस काॅलेज और विश्वविद्यालय से दस्तावेज हैं, उनकी जांच की जाएगी। मूल प्रति निकलवाई जाएंगी। वादी और प्रतिवादी को बुलाया जाएगा। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। दस्तावेजों को जांच के लिए भेजा जाएगा।


साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई
अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि सुभाष ढल ने एफआर का विरोध किया है। उन्होंने दोबारा जांच की मांग की थी। इस पर जांच के आदेश किए गए हैं। जो भी साक्ष्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed