फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The department released the dengue report after three days, the figure reached 439.

Noida News: विभाग ने तीन दिन बाद जारी की डेंगू रिपोर्ट, आंकड़ा पहुंचा 439

Thu, 09 Oct 2025 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
The department released the dengue report after three days, the figure reached 439.
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिनों की देरी के बाद डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, जिले में डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 439 पहुंच गई है। विभाग ने बताया कि प्रभावित इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के एजीएम की संदिग्ध डेंगू से मौत के बाद विभाग पर आंकड़े छिपाने के आरोप लगे रहे थे। मीडिया में यह खबर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिनों से लंबित रिपोर्ट सार्वजनिक की। अधिकारियों का कहना है कि अब सभी आंकड़े नियमित रूप से अपडेट किए जाएंगे। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी न जमा होने दें और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाएं। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 439 मामले दर्ज किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed