{"_id":"64bc29a3357d7f07c60931d7","slug":"the-decisions-taken-in-the-meeting-are-not-enough-the-traffic-in-front-of-ved-van-park-made-us-cry-again-noida-news-c-1-gnd1002-747869-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैठक में लिए गए फैसले नाकाफी, वेद वन पार्क के सामने ट्रैफिक ने फिर रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैठक में लिए गए फैसले नाकाफी, वेद वन पार्क के सामने ट्रैफिक ने फिर रुलाया
विज्ञापन
फोटो
वेद वन पार्क के सामने ट्रैफिक ने फिर रुलाया
सात हजार से अधिक गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर पार्क में पहुंचे लोग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित थीम पार्क वेद वन में आने वालों की वजह से यातायात विभाग के साथ आसपास की सोसाइटी के निवासी भी परेशान हैं। शनिवार को चंद किमी की दूरी तय में वाहन चालकों को डेढ़ घंटे से अधिक लगे। जाम से परेशान लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।
शनिवार और रविवार को काफी लोग परिवार के साथ वेद वन पार्क घूमने आते हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग पार्क के बाहर ही मुख्य सड़क के किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। ऐसे में शनिवार शाम को वेद वन पार्क वाली सड़क पर करीब दो किमी तक जाम लग गया। जिसे खुलवाने में ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों को भी पसीने आ गए। लाउडस्पीकर से घोषणा कराकर वाहनों को जल्दी हटाने की अपील की गई। कुछ वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया गया। इसके बाद भी समस्या से निजात नहीं मिली।
पार्क के पास डयूटी पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पार्क के चारों तरफ सात हजार से अधिक वाहन सड़क किनारे खड़ी कर दी गई है। जिस वजह से जाम की समस्या हो गई। पिछले शनिवार को यहां लंबा जाम लगा था। जिसके बाद प्राधिकरण और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर पार्क के गेट नंबर एक को खुलवाया और पार्किंग की व्यवस्था की गई, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ। ट्रैफिक कर्मियों का कहना है कि यहां 50 से 60 वाहनों को खड़ा करने की जगह है।