{"_id":"67b606a01355530a75011a11","slug":"the-cremation-was-halted-midway-due-to-power-failure-at-the-crematorium-complaint-to-cm-noida-news-c-1-gnd1002-2645104-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्मशान घाट पर बिजली गुल होने बीच में रुका दाह संस्कार,सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्मशान घाट पर बिजली गुल होने बीच में रुका दाह संस्कार,सीएम से शिकायत
विज्ञापन
जांच में सीएनजी के तीन चेंबर बंद, जनरेटर खराब होने की बात आई सामने
विद्युत यांत्रिक विभाग के सर्कल-4 के प्रबंधक का वेतन रोकने और वरिष्ठ प्रबंधक को चेतावनी जारी करने का आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-94 के अंतिम निवास (श्मशान घाट) की बदहाली की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है। 17 फरवरी को शव दाह के दौरान बिजली गुल होने से बीच में ही शव फंस गया था, क्योंकि बिजली का कोई बैकअप नहीं था। सूत्रों की मानें तो दाह संस्कार करने आए परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मामले की शिकायत की है। हालांकि नोएडा प्राधिकरण की जांच में शव फंसने का बात सामने नहीं आई है, लेकिन सीएनजी के तीन चेंबर बंद और जनरेटर खराब होने की पुष्टि हुई है।
नोएडा प्राधिकरण सक्रिय हुआ है और टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें भी सीएनजी के चार में से तीन चेंबर बंद, बिजली बैकअप के लिए मौजूद जनरेटर खराब होने की बात सामने आई। प्राधिकरण के कार्मिक विभाग ने विद्युत यांत्रिक विभाग के सर्कल-4 के प्रबंधक का वेतन रोकने और वरिष्ठ प्रबंधक को चेतावनी जारी करने का आदेश दिया है। निरीक्षण विशेष कार्य अधिकारी अरविंद कुमार ने 17 फरवरी को किया था। इसमें यह भी सामने आया था कि बिजली सप्लाई बंद होने से 10 मिनट तक सीएनजी चेंबर क्रियाशील नहीं रहा। रिपोर्ट में यह नहीं लिखा गया है कि उस दौरान सीएनजी चेंबर के अंदर शव था, जिसका अंतिम संस्कार अधूरा था। ओएसडी की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा होना विद्युत यांत्रिक विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक की लापरवाही को दर्शाता है। अंतिम निवास का संचालन नोएडा लोक मंच की तरफ से किया जाता है।