{"_id":"6658b3c1674b0f693d0c4e47","slug":"the-court-changed-the-section-of-death-by-negligence-to-culpable-homicide-noida-news-c-1-1-noi1083-1750369-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑडी केस मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑडी केस मामला
विज्ञापन
ऑडी केस मामला
कोर्ट ने लापरवाही से मौत की धारा को गैर इरादतन हत्या में बदला
नोएडा। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा के पास ऑडी कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने लापरवाही से मौत की धारा को बदलकर गैर इरादतन हत्या में बदल दिया है। बुधवार को हादसे में गिरफ्तार दोनों आरोपियों लव कुमार और प्रिंस को केस डायरी के साथ कोर्ट में पेश किया गया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग पुलिस की तरफ से की गई। कोर्ट की तरफ से की गई टिप्पणी से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पर कोर्ट ने पुलिस से स्पष्टीकरण भी मांगा है। शनिवार को कंचनजंगा मार्केट के पास तेज रफ्तार ऑडी ने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मंगलवार को ऑडी चालक लव कुमार और उसके सहयोगी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। ब्यूरो