{"_id":"68fd2c52b8cc2a0ea6061491","slug":"the-corporation-has-intensified-action-against-burning-of-garbage-and-possession-of-single-use-plastic-na-news-c-244-1-pnp1001-146056-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निगम ने कूड़ा जलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक रखने पर कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निगम ने कूड़ा जलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक रखने पर कार्रवाई तेज
Sun, 26 Oct 2025 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने कूड़ा फेंकने व जलाने के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने शनिवार को सनौली रोड और तहसील कैंप क्षेत्र में सात दुकानदारों के 3500 रुपये के चालान किए। दुकानदारों से मौके पर ही चालान की राशि जमा कराई गई। वहीं शहर में कूड़ा फेंकने व जलाने के संभावित स्थलों की जांच की।
नगर निगम की सफाई शाखा की टीम ने शनिवार को सनौली रोड की दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की। इसके बाद एक टीम ने तहसील कैंप में दुकानों पर जांच की। दोनों जगह सात दुकानदारों के पास पॉलिथिन मिली। ये सब मानकों पर खरी नहीं मिली। निगम की टीम ने दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान किए। दुकानदारों ने मौके पर ही चालान की राशि जमा करा दी। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक न रखने की चेतावनी दी है। इधर नगर निगम की टीम 17 टीमों ने वार्डों में कूड़ा फेंकने व आग लगाने के मामलों की जांच की। गीता कॉलोनी रोड और रेलवे रोड पर कूड़ा जलाने पर चार लोगों के चालान किए। इसके साथ स्थानीय लोगों को खुले में कूड़ा फेंकने के नुकसान के बारे में जागरूक किया। सफाई शाखा के उप निरीक्षक रिंकू शर्मा ने कहा कि लोगों को इसमें अपना सहयोग देना चाहिए। नगर निगम की गाड़ी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए जा रही हैं। ऐसे में लोगों को गाड़ियों में कूड़ा डालना चाहिए। किसी वार्ड या गली में गाड़ी नहीं आती है तो इसकी सूचना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं।