फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Chief Minister will visit Greater Noida today and interact with women and the youth.

Noida News: आज ग्रेटर नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री, महिलाओं व युवाओं से करेंगे बात

Sat, 19 Sep 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will visit Greater Noida today and interact with women and the youth.
- जीबीयू में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 कार्यक्रम के समापन समारोह में हाेंगे शामिल
विज्ञापन

- दोपहर बाद 3 बजे हेलीकॉप्टर से जीबीयू पहुंचेंगे, नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के घर भी जाएंगे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा में आएंगे। यहां मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में 5000 से अधिक युवाओं और महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के घर जाएंगे। इसके बाद जीबीयू वापस आकर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3 बजे हेलीकॉप्टर से जीबीयू पहुंचेंगे। यहां हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में जाएंगे। वहां विचार विमर्श-2026 कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसमें करीब दो घंटे तक सीएम रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नोएडा रवाना होंगे। वहां शिल्प हॉट में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। उसके बाद सीएम सड़क मार्ग से सेक्टर-51 स्थित यूपी के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के घर जाएंगे। वहां करीब एक घंटे रुकने के बाद मुख्यमंत्री फिर हेलीकॉप्टर से वापस जीबीयू पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जीबीयू में यूपीआईटीएस-2026 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। करीब एक घंटे तक समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस के अफसर मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के वापस लखनऊ रवाना होने की संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास की भी चर्चा चल रही है लेकिन अफसरों का कहना है कि यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
भारी और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रहेगी रोक
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस की ओर से जीबीयू और एक्सपो मार्ट के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक एक्सप्रेसवे और आसपास के निर्धारित मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि दूध, सब्जी, फल जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन और चिकित्सीय वाहनों को नो-एंट्री के निर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कुछ मार्गों पर थोड़े समय के लिए अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह असुविधा और जाम से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह की यातायात संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों के लिए बदलाव
- चिल्ला रेड लाइट से महामाया फ्लाइओवर होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते परी चौक और जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहनों को डीएनडी फ्लाईओवर से पहले रजनीगंधा की ओर जाने वाले कट से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-37 अंडरपास और भंगेल एलिवेटेड मार्ग होते हुए कुलेसरा-सूरजपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

- डीएनडी टोल और फिल्मसिटी से महामाया फ्लाइओवर होते हुए एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाइओवर से सेक्टर-18 की तरफ भेजा जाएगा। यहां से वाहन सेक्टर-18 अंडरपास और एलिवेटेड मार्ग के जरिये आगे जा सकेंगे।
- कालिंदी कुंज और सेक्टर-37 की तरफ से एक्सप्रेसवे होकर परीचौक-जीरो प्वाइंट जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से उधव सिंह रोड, हाजीपुर, सेक्टर-93, एल्डिको चौक और एनएमआरसी तिराहा होते हुए कुलेसरा-सूरजपुर की तरफ भेजा जाएगा।

- हाजीपुर और सेक्टर-82 की तरफ से एक्सप्रेसवे होकर परी चौक जाने वाले वाहनों को सेक्टर-93 कट से डायवर्ट कर फेस-दो और डीएससी मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वालों के लिए भी डायवर्जन
परी चौक से एक्सप्रेसवे होकर नोएडा जाने वाले वाहनों को परी चौक से सूरजपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन सूरजपुर चौक, कुलेसरा, फेस-दो और भंगेल एलिवेटेड मार्ग होते हुए नोएडा की ओर जा सकेंगे।



-यमुना एक्सप्रेसवे से जीरो प्वाइंट उतरकर नोएडा जाने वाले वाहनों को भी परी चौक की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद यही वाहन सूरजपुर चौक, कुलेसरा, फेस-दो और भंगेल एलिवेटेड मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

- हिंडन नदी और सेक्टर-151/152 की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर-132 से उतारा जाएगा। यहां से जेनेसिस ग्लोबल स्कूल गोलचक्कर, डबल सर्विस रोड, सेक्टर-128 गोलचक्कर और हाजीपुर चौक होते हुए सेक्टर-98, 100 और 104 की ओर विश्वकर्मा मार्ग से गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की गई है।




-सेक्टर-168 और 132 की ओर से आने वाले वाहन भी सेक्टर-128 से उतरकर डबल सर्विस रोड, सेक्टर-128 गोलचक्कर, हाजीपुर चौक और विश्वकर्मा मार्ग से सेक्टर-98, 100 और 104 की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed