फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The car was parked in Dankaur near Greater Noida, toll tax cut in Nagpur

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में खड़ी थी कार, नागपुर में कटा टोल टैक्स

Sat, 27 Feb 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The car was parked in Dankaur near Greater Noida, toll tax cut in Nagpur
ग्रेटर नोएडा के पास दनकौर निवासी किराना व्यापारी संजय गर्ग। - फोटो : Grnoida
दनकौर। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बा निवासी संजय गर्ग की कार घर के गैरेज में खड़ी थी। इसी 24 फरवरी की शाम 4:07 मिनट पर उसी कार का नागपुर में एक टोल पर 70 रुपये का फास्टैग से टोल कट गया। जबकि संजय की गाड़ी पर अभी फास्टैग नहीं लगा है। फोन पर पेटीएम से रुपये कटने के मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली। पैसे कटने से संजय परेशान हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वह इस मामले की शिकायत किस विभाग से करें।
विज्ञापन

दनकौर कस्बे में संजय गर्ग की किराना दुकान है। उनके पास स्विफ्ट कार है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही कार के लिए फास्टैग जारी कराया था। जिसे अभी कार पर नही लगाया गया है। फास्टैग घर पर रखा हुआ है। उनकी कार ज्यादातर घर पर ही खड़ी रहती है। इसी 24 फरवरी को भी कार घर के गैरेज में थी। तभी उनके फोन पर पेटीएम से 70 रुपये महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर हाईवे पर टोल टैक्स कटने का मैसेज आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed