फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The bullies uprooted the children's swing from the park

दबंगों ने उखाड़ फेंका पार्क से बच्चों का झूला

Sat, 10 Jul 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The bullies uprooted the children's swing from the park
ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रॉन-1ए सेक्टर के डी ब्लॉक पार्क से दबंगों ने बृहस्पतिवार को छोटे बच्चों का झूूला उखाड़कर फेंक दिया। बुधवार शाम को पार्क में युवाओं के क्रिकेट खेलने से बच्चों और बुजुर्गों को गेंद लगने पर सेक्टर की एक महिला ने किसी अन्य समय खेलने के लिए कहा था। आरोप है कि क्रिकेट खेलने वाले युवाओं और उनके अभिभावकों को महिला और बच्चों को दूसरे पार्क में चले जाने को कहा। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। अब महिला ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से की है।
विज्ञापन

सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए निवासी स्वाति सिन्हा ने बताया कि सेक्टर के डी ब्लॉक पार्क में झूले लगे थे। शाम को छोटे बच्चे झूला झूलने आते थे और उसी वक्त पार्क में बुजुर्ग भी टहलते हैं। यहां पर सेक्टरों के रहने वाले कुछ किशोर और युवा क्रिकेट खेलते हैं। स्वाति के मुताबिक पार्क बेहद छोटा है और वहां क्रिकेट खेलने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को चोट लग सकती है। बुधवार को स्वाति की बुजुर्ग मां को बॉल लग गई थी। इस पर क्रिकेट खेल रहे युवाओं से शाम का समय छोड़कर किसी अन्य समय क्रिकेट खेलने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने युुवाओं से पास के ही एक बड़े मैदान में क्रिकेट खेलने का सुझाव दिया। उनका कहना है कि इस पर क्रिकेट खेल रहे किशोर और युवाओं के घरों से अभिभावक आ गए। आरोप है कि उन्होंने महिला से अपने बच्चों को किसी अन्य पार्क में लेकर जाने को कहा। विवाद बढ़ा तो स्वाति ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया। अगले ही दिन उन्होंने देखा कि बच्चों का झूला ही वहां से हटा दिया गया। महिला स्वाति सिन्हा ने बताया कि पुलिस को कॉल करने से नाराज दबंगों ने झूला हटा दिया। साथ ही दबंगई दिखाने के लिए युवाओं के साथ उनके अभिभावक भी क्रिकेट खेलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed