{"_id":"692da597391c97ce9e042975","slug":"the-brainy-horses-were-driven-wildly-someone-made-a-move-to-save-the-king-someone-was-troubled-by-the-horse-noida-news-c-1-1-noi1082-3689613-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमकर दौड़ाए दिमागी घोड़े, किसी ने राजा बचाने के लिए चली चाल कोई घोड़े से रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमकर दौड़ाए दिमागी घोड़े, किसी ने राजा बचाने के लिए चली चाल कोई घोड़े से रहा परेशान
विज्ञापन
- अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आगाज, पहले दिन डीपीएस सेक्टर-122 और होली पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/ नोएडा। अमर उजाला की ओर से आयोजित की जा रही जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 का सोमवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन नोएडा के डीपीएस सेक्टर-122 और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता हुई। दोनों स्कूल में दो अलग-अलग वर्गों में कुल 124 बच्चें ने जमकर दिमागी घोड़े दौड़ाए। करीब तीन घंटे तक चले आयोजन के बाद दोनों वर्गों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता के सभी मानक और दिशानिर्देश उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की निगरानी में पूरे किए जा रहे हैं।
सोमवार सुबह से ही दोनों स्कूलों के बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह था। बच्चे एकाग्रचित होकर विरोधी खिलाड़ी को मात देने के लिए चालें सोचते नजर आए। कोई सामने वाले के हाथी, घोड़े पस्त करने के लिए चालें सोचता नजर आया तो कोई अपने राजा, मंत्री को बचाने के लिए जद्दोजहद करता नजर आया। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में दोपहर तक 1ः30 बजे तक शह और मात का सिलसिला पूरी ऊर्जा के साथ जारी रहा। प्रत्येक मैच के लिए 15-15 मिनट का समय निर्धारित था जबकि टाई की स्थिति में खिलाड़ियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों 5 से 12 वर्ष और 13 से 18 वर्ष में विभाजित किया गया है।
सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल में 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं वहीं सेक्टर-122 स्थित डीपीएस स्कूल में कुल 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।चयनित खिलाड़ी जल्द ही अमर उजाला परिसर में होने वाले दो दिवसीय ग्रांड फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
होली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू पुरी और स्पोर्ट्स एचओडी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने में अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। इससे छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं डीपीएस सेक्टर-122 में आयेाजित प्रतियोगिता के दौरान प्रिंसिपल विभा सिंह, स्वातिसमा रॉय, राजश्री भौल, नीरू भूगरा, रिया मंगला, मोहम्मद मोसिन और परिचय बध्यारी उपस्थित रहे।
ग्रांड फिनाले के लिए चुने गए
होली पब्लिक स्कूल, सिग्मा-1
5 से 12 वर्ष की श्रेणी में
प्रणव सिंह और अमन झा
13 से 18 वर्ष की श्रेणी में
नितिन सिंह और दिव्यांशु सिंह
डीपीएस सेक्टर-122 नोएडा
5 से 12 वर्ष की श्रेणी में
गौरिक महाजन और मिरान वत्स
13 से 18 वर्ष की श्रेणी में
निश्चल जायसवाल और अद्विका मंगला
कोट--
मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, हर हार अगली जीत की तैयारी होती है। - शागर्वी
हर मैच एक सीख है। छोटी गलतियों को सुधारकर अगली बार और बेहतर खेलूंगा। - अनीक खान

कोट