फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The brainy horses were driven wildly, someone made a move to save the king, someone was troubled by the horse

Noida News: जमकर दौड़ाए दिमागी घोड़े, किसी ने राजा बचाने के लिए चली चाल कोई घोड़े से रहा परेशान

Mon, 01 Dec 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
The brainy horses were driven wildly, someone made a move to save the king, someone was troubled by the horse
- अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आगाज, पहले दिन डीपीएस सेक्टर-122 और होली पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/ नोएडा। अमर उजाला की ओर से आयोजित की जा रही जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 का सोमवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन नोएडा के सेक्टर-122 स्थित डीपीएस और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता हुई। दोनों स्कूल में दो अलग-अलग वर्गों में कुल 124 बच्चें ने जमकर दिमागी घोड़े दौड़ाए। करीब तीन घंटे तक चले आयोजन के बाद दोनों वर्गों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता के सभी मानक और दिशानिर्देश उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की निगरानी में पूरे किए जा रहे हैं।
सोमवार सुबह से ही दोनों स्कूलों के बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह था। बच्चे एकाग्रचित होकर विरोधी खिलाड़ी को मात देने के लिए चालें सोचते नजर आए। कोई सामने वाले के हाथी, घोड़े पस्त करने के लिए चालें सोचता नजर आया तो कोई अपने राजा, मंत्री को बचाने के लिए जद्दोजहद करता नजर आया। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में दोपहर तक 1ः30 बजे तक शह और मात का सिलसिला पूरी ऊर्जा के साथ जारी रहा। प्रत्येक मैच के लिए 15-15 मिनट का समय निर्धारित था जबकि टाई की स्थिति में खिलाड़ियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों 5 से 12 वर्ष और 13 से 18 वर्ष में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल में 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं वहीं सेक्टर-122 स्थित डीपीएस स्कूल में कुल 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।चयनित खिलाड़ी जल्द ही अमर उजाला परिसर में होने वाले दो दिवसीय ग्रांड फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू पुरी और स्पोर्ट्स एचओडी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने में अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। इससे छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं डीपीएस सेक्टर-122 में आयेाजित प्रतियोगिता के दौरान प्रिंसिपल विभा सिंह, स्वातिसमा रॉय, राजश्री भौल, नीरू भूगरा, रिया मंगला, मोहम्मद मोसिन और परिचय बध्यारी उपस्थित रहे।

ग्रांड फिनाले के लिए चुने गए
होली पब्लिक स्कूल, सिग्मा-1
5 से 12 वर्ष की श्रेणी में
प्रणव सिंह और अमन झा
13 से 18 वर्ष की श्रेणी में
नितिन सिंह और दिव्यांशु सिंह


डीपीएस सेक्टर-122 नोएडा
5 से 12 वर्ष की श्रेणी में
गौरिक महाजन और मिरान वत्स
13 से 18 वर्ष की श्रेणी में
निश्चल जायसवाल और अद्विका मंगला




कोट--

मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, हर हार अगली जीत की तैयारी होती है। - शागर्वी
हर मैच एक सीख है। छोटी गलतियों को सुधारकर अगली बार और बेहतर खेलूंगा। - अनीक खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed