फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body of a missing worker was found hanging from a noose in a society under construction

Noida News: निर्माणाधीन सोसाइटी में फंदे से लटका मिला लापता श्रमिक का शव

Mon, 25 Aug 2025 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing worker was found hanging from a noose in a society under construction
निर्माणाधीन सोसाइटी में फंदे से लटका मिला लापता श्रमिक का शव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित निर्माणाधीन सोसाइटी के फ्लैट में लापता श्रमिक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अरमान (21) निवासी हसनपुर, अमरोहा के रूप में हुई है। अरमान इसी सोसाइटी में श्रमिक के रूप में काम करता था और 18 अगस्त से लापता था।


कोतवाली पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात सूचना मिली कि गोदरेज पॉम रिट्रीट सोसाइटी की 17वीं मंजिल से बदबू आ रही है। इस पर वहां काम करने वाले मजदूर जब पहुंचे तो देखा कि एक फ्लैट में लोहे के पाइप से फंदे पर लटकता हुआ शव है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिवारजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाना नॉलेज पार्क में दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सौंप दिया गया है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed