फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body of a company employee was found hanging from a noose in the room of a known girl

Noida News: परिचित युवती के कमरे में फंदे से लटका मिला कंपनी कर्मचारी का शव

Fri, 02 May 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
The body of a company employee was found hanging from a noose in the room of a known girl
सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांग और मेरठ में रहने वाली प्रेमिका को बताया धोखेबाज
विज्ञापन

घटना के वक्त परिचित युवती अपनी बहन के साथ गई थी दफ्तर
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली युवती के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। युवक युवती का परिचित बताया जा रहा है। वह निजी कंपनी में काम करता था। युवती अपनी बहन के साथ कंपनी गई थी। शाम को लौटी तो घटना की जानकारी हुई। मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद की बागू कॉलोनी निवासी पंकज (22) का मेरठ की रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग था। जब पंकज के घरवालों को इसका पता चला तब वे नाराज हो गए। इसके बाद मंगलवार को पंकज युवती से मिलने मेरठ चला गया। बुधवार सुबह पंकज ने चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली मूलरूप से अलीगढ़ निवासी परिचित युवती को फोन किया और कहा कि वह परेशान है और दिन में वह उसके कमरे में रुकना चाहता है। शाम के वक्त वह चला जाएगा। युवती अपनी बहन के साथ नोएडा की कंपनी में काम करती है और वह पंकज के साथ पढ़ी है। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह पंकज युवती के कमरे पर आ गया। युवती ने उसे खाना खिलाया और अपनी बहन के साथ दफ्तर चली गई।
विज्ञापन

दो सुसाइड नोट मिले

जब शाम को युवती कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। उसने खिड़की से देखा तो पंकज पंखे से लटका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। एक नोट में अपने माता पिता से माफी मांगी है और आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। दूसरे सुसाइड नोट में प्रेमिका को संबोधित कर लिखा है कि उसने धोखा दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed