फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The air turned stifling again; haze blanketed Noida and Greater Noida.

Noida News: फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध

Tue, 13 Oct 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
The air turned stifling again; haze blanketed Noida and Greater Noida.
नोएडा का एक्यूआई 238 और ग्रेनो का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बारिश और तेज हवाओं से मिली कुछ दिनों की राहत के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच गया। आसमान में छाई घनी धुंध से लोगों का दम घुटने लगा है। दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक बार फिर ऑरेंज जोन यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है, जबकि एक दिन पहले ही यह ग्रीन जोन में यानी अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया था।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को नोएडा का एक्यूआई 238 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। इसके साथ ही नोएडा के तीन एयर मॉनिटरिंग स्टेशन और ग्रेटर नोएडा के दो एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में दर्ज हुई। वहीं, नोएडा सेक्टर-1 का एक्यूआई येलो जोन में दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति नोएडा के सेक्टर-125 की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम की लगातार पड़ताल की जा रही है। जगह-जगह निरीक्षण हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है। -रितेश तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed