फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The agency from which I had been buying cylinders for three years refused to give it to me.

Noida News: तीन साल से जिस एजेंसी पर ले रहे थे सिलिंडर उसने किया इन्कार

Sun, 05 Apr 2026 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
The agency from which I had been buying cylinders for three years refused to give it to me.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-63 निवासी डालचंद तीन साल से सेक्टर-23 स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर ले रहे थे। उनका आरोप है कि अब एजेंसी वालों ने यह कहते हुए सिलिंडर देने से इनकार कर दिया कि उनका कनेक्शन यहां नहीं है दूसरी जगह ट्रांसफर हो गया। जबकि उनके पास कनेक्शन होने का प्रूफ है। उन्होंने कहा कि बताई गई सेक्टर-52 की एजेंसी पर पहुंचे तो वहां भी मायूसी ही मिली। अब वह इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं।
ऐसी दिक्कत का सामना डालचंद जैसे कई लोग कर रहे हैं। हरौला में भी इस तरह की समस्या से उपभोक्ता भटकते रहे। जब दूसरी एजेेंसी पर जाकर बुकिंग करने का प्रयास किया तो वहां भी इन्कार कर दिया गया। लोगों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। सेक्टर-23 स्थित एजेंसी पर इसको लेकर लोगों ने हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

----
स्थिति में थोड़ा सुधार
सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी और गोदामों पर लगने वाली कतार अब कुछ हद तक कम हुई है। एजेंसी पर भी अनावश्यक भीड़ न लगाने के लिए पोस्टर चस्पा किए गए हैं। बुकिंग में दिक्कत झेलने वाले उपभोक्ताओं से ही एजेंसी पहुंचने की अपील की जा रही है। एजेंसी ने वितरण प्वाइंट पर सिलिंडर वितरण कार्य भी शुरू कर दिया है। इससे हालात थोड़े सामान्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार प्रयास किया लेकिन एजेंसी ने बुकिंग करने से मना कर दिया। अब वैकल्पिक व्यवस्था की है। -रवि कुमार, सेक्टर 22

सिलिंडर ऑनलाइन बुक नहीं हो रहा और एजेंसी बुकिंग नहीं कर रही। ऐसी स्थिति में क्या किया जाए। -विशाल चौरसिया, हरौला

सिलिंडर के लिए अब लाइन तो कम हुई है लेकिन बुकिंग में दिक्कत आ रही है। सर्वर की परेशानी है। -नितिन कुमार, सेक्टर-73
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed