फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The absence of metro will affect women's safety, time and convenience.

Noida News: मेट्रो न होने से महिलाओं की सुरक्षा, समय और सुविधा पर असर

Thu, 07 May 2026 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
The absence of metro will affect women's safety, time and convenience.
पल्लवी गुप्ता
महिलाओं की फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी नहीं होना बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं आईटी सेक्टर, कॉरपोरेट ऑफिस और निजी संस्थानों में काम करती हैं। बेहतर और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं होने से उन्हें रोजाना आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं का कहना है कि सुबह ऑफिस पहुंचना और शाम को घर लौटना दोनों ही समय चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अधिकांश लोग ऑटो या साझा वाहनों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में कई बार वाहन बदलकर सफर करना पड़ता है, जिससे समय भी ज्यादा लगता है और असुविधा भी होती है। देर शाम घर लौटने वाली महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऑटो में अकेले सफर करते समय असुरक्षा का एहसास होता है, और कई बार तय समय पर साधन नहींं मिलने से इंतजार भी करना पड़ता है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम ने स्थिति और मुश्किल कर दी है। सुबह और शाम के समय मुख्य सड़कों पर भारी जाम लगने से रोजाना का सफर लंबा और थकाने वाला हो जाता है।
विज्ञापन

इस पूरे मुद्दे को लेकर महिलाओं ने अब मेट्रो अभियान को तेज कर दिया है और लगातार अपनी मांग को उठा रही हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट तेजी से बढ़ता क्षेत्र है, लेकिन परिवहन व्यवस्था उस गति से विकसित नहीं हो पाई है। ऐसे में मेट्रोो सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, समय की बचत और ट्रैफिक की समस्या में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

- मेट्रो नहीं होने से रोजाना सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। रात के समय ऑटो से घर लौटते समय डर लगता है। - पल्लवी गुप्ता, सेक्टर 10 अरिहंत एडोब

- ट्रैफिक में रोज फंसना पड़ता है, कई बार ऑफिस पहुंचने में देर हो जाती है। अगर मेट्रो होती तो जाम में फसना नहीं पड़ता। -प्रियंका सिंह, सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स


- आनेजाने के लिए ऑटो बुक करना पड़ता है। कभी-कभी समय पर ऑटो नहीं मिलने के कारण रात मे सड़क पर खड़े रहना पड़ता है। -अनुराधा चौहान, स्थानीय निवासी

- सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो जरूरी है। जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए। इससे कामकाजी महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। -शिप्रा गुप्ता, स्थानीय निवासी

पल्लवी गुप्ता

पल्लवी गुप्ता

पल्लवी गुप्ता

पल्लवी गुप्ता

पल्लवी गुप्ता

पल्लवी गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed