फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   THA parks will be decorated with garbage

Noida News: कचरे से संवारे जाएंगे टीएचए के पार्क

Sun, 12 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
THA parks will be decorated with garbage
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार के सौर ऊर्जा मार्ग स्थित नगर निगम के ट्रांसफर स्टेशन पर पड़
साहिबाबाद। अब कूड़ाघरों में बिखरा कचरा टीएचए के पार्कों को नई सूरत देने का काम करने वाला है। नगर निगम ने वेस्ट टू आर्ट योजना के तहत इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा क्षेत्र के करीब आठ पार्कों को नया रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पहल में पुराने टायर, प्लास्टिक, गोबर, लोहे के कबाड़ और अन्य वेस्ट मेटेरियल का उपयोग कर सुंदर कलाकृतियां और सजावटी ढांचे तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस पहल के तहत निगम कई तरह के शोपीस तैयार करेगा। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि इस पहल के पीछे निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और रचनात्मक बनाने के साथ ही लोगों को यह संदेश देना है कि कचरा भी कला का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में चिह्नीकरण और डिजाइन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण में थीम तैयार की जाएगी। तीसरे चरण में निर्माण कार्य शुरू होगा। इसमें बेकार टायरों से झूले, प्लास्टिक बोतलों से पौधों के गमले, पुराने लोहे से बेंचें और दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग्स बनाई जाएंगी। चौथे चरण में सभी तैयार कलाकृतियों की इंस्टॉलेशन और लाइटिंग का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


चौराहों और विलुप्त कूड़ाघरों का भी होगा सौंदर्यीकरण

वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन और ट्रिपल आर मिशन के तहत न सिर्फ पार्कों के बल्कि शहर के चौराहों और कूड़ाघरों के सौंदर्यीकरण का काम भी किया जा रहा है। इस पहल के तहत कई चौराहों पर स्वच्छता थीम, म्यूजिकल थीम, जंगल थीम और खेल थीम के तहत काम किया जा रहा है। वसुंधरा और इंदिरापुरम के कुछ चौराहों पर वेस्ट मेटेरियल के इस्तेमाल से चीजों के नवीनीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा कई खाली स्थानों पर बच्चों के लिए प्ले प्वाइंट बनाने के काम को लेकर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्लान को लेकर स्थान चिह्नीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed