फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Textile fair in Noida tomorrow, hopes to increase contact with international buyers

Noida News: नाेएडा में टेक्सटाइल मेला कल, अंतरराष्ट्रीय बायर्स से संपर्क बढ़ने की उम्मीद

Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Textile fair in Noida tomorrow, hopes to increase contact with international buyers
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। अमेरिका के भारतीय टेक्सटाइल पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद ग्रेटर नोएडा में 13 अक्तूबर को टेक्सटाइल मेला लगाया जाएगा। पांच दिवसीय मेले में पानीपत के करीब 250 समेत देशभर के निर्यातक शामिल होंगे। निर्यातकों को इस मेले से बड़ी उम्मीद है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के बायर्स आते हैं। इनसे वर्षभर के लिए ऑर्डर मिलते हैं। निर्यातक जीएसटी की नई दर लागू होने के बाद भी इस बार और अधिक उत्साह में हैं।
टेक्सटाइल नगरी पानीपत का हर साल करीब 20 हजार करोड़ निर्यात होता है। अकेले अमेरिका में 50 प्रतिशत बाजार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पाद पर पहले 25 और फिर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। पानीपत के निर्यातकों को अमेरिका से ऑर्डर मिलना बंद हो गए हैं। अब मुश्किल से 20 प्रतिशत व्यापार रह गया है। कुछ निर्यातक अपनी बचत कम कर अमेरिका के साथ व्यापार कर रहे हैं। जबकि अधिकतर निर्यातक दूसरे देशों में बाजार तलाश रहे हैं। इनमें अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं। इस बीच नोएडा में टेक्सटाइल मेला आ गया है।
विज्ञापन


निर्यातक मेले में जाने को तैयार
ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) में विभिन्न आयोजन और प्रदर्शनी लगाई जाती हैं। इसमें व्यापारिक और औद्योगिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और कार्यक्रम किए जाते हैं। इस बार 13 से 17 अक्तूबर को मेला लगाया जाएगा। पानीपत के निर्यातकों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। निर्यातक मेले में स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद लगाएंगे। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के प्रधान विनोद धमीजा ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ के बाद ग्रेटर नोएडा में टेक्सटाइल मेला लगाया जाएगा। इससे निर्यातकों को काफी उम्मीद हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बायर्स से संपर्क होगा और नया व्यापार बढ़ेगा। निर्यातक गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ के बाद दूसरे देशों से भी अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं। कई देशों में व्यापार मेले में शामिल हुए हैं। ग्रेटर नोएडा में आयोजित टेक्सटाइल मेले से काफी उम्मीद हैं। इससे व्यापार को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed