फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Terrorists had threatened the Israeli ambassador

Noida News: आतंकियों ने इस्राइल राजदूत को दी थी धमकी

Wed, 27 Dec 2023 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Terrorists had threatened the Israeli ambassador
दूतावास के पत्र के बाद गृहमंत्रालय ने नई दिल्ली उपायुक्त को दिए थे आदेश
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस ने दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत में तैनात इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन को आतंकियों ने नवंबर में जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही, दिल्ली स्थित दूतावास पर हमले की बात कही थी। आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दूतावास की ओर से केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखा गया था। गृहमंत्रालय के आदेश के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस ने राजदूत व दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल दूतावास ने गृहमंत्रालय को 16 नवंबर को पत्र लिखा था। इसमें राजदूत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के ओर से इसके बाद दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी। गृहमंत्रालय में तैनात प्रोटोकॉल के डिप्टी चीफ सुरेश की ओर से लिखे गए पत्र में सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों व उनकी जांच करने की बात कही गई थी। दिल्ली पुलिस से कहा गया था कि मामले में सुरक्षा के उचित कदम उठाकर गृहमंत्रालय को सूचित किया जाए। इसके बाद नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने विस्तार से जांच करने और दूतावास व राजदूत की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। साथ ही, बीट व पेट्रोलिंग स्टाफ को सतर्क व जागरूक रहने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed