फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   tenure of jila parishad, block committee and sarpanchs end

जिला परिषद, ब्लॉक समिति और सरपंचों का कार्यकाल समाप्त

Tue, 23 Feb 2021 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
tenure of jila parishad, block committee and sarpanchs end
पुन्हाना। प्रदेश में जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, पंच और सरपंचों का कार्यकाल मंगलवार से समाप्त हो गया। पंचायत विभाग ने पंचायतों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ब्लॉक समिति में उपमंडल अधिकारी एसडीएम और जिला परिषद में सीईओ जिला परिषद को प्रशासक नियुक्त किया है। अधिकारियों ने पंचायतों का रिकार्ड जमा न करने वाले सरपंचों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने बताया कि हरियाणा में पंचायत राज के तहत जनवरी 2016 में चुनाव हुए थे। 24 फरवरी को शपथ दिलाई गई थी। मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से पहले-पहले पंचायत चुनाव हो जाने चाहिए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं हो सके हैं। विभाग ने प्रशासकों को नियुक्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि नूंह जिले में 317 ग्राम पंचायतें हैं। पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह और तावडू पंचायत समिति हैं। उन्होंने बताया कि अगर बुधवार तक किसी सरपंच ने चार्ज नहीं सौंपा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed