फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tension due to remains of cattle found in Burari

Noida News: बुराड़ी में मवेशियों के अवशेष मिलने से तनाव

Thu, 28 Mar 2024 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Tension due to remains of cattle found in Burari
लोगों का आरोप गोकशी कर अवशेष फेंके गए, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बुराड़ी स्थित अजीत नगर में बृहस्पतिवार तड़के खेतों में मवेशियों के अवशेष मिलने से तनाव हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने आरोप लगाया कि गोकशी कर अवशेष फेंके गए हैं। खेतों में काफी खून भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। बाद में साक्ष्य जुटाने के बाद अवशेषों को गाजीपुर स्थित एमसीडी सेंटर भेज दिया गया। बुराड़ी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शरारती तत्वों पर वारदात की आशंका जताई है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना के अनुसार, तड़के बुराड़ी के अजीत नगर के खेतों में कुछ मवेशियों के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर लोगों की भारी भीड़ दिखी। लोग खासे नाराज दिखे। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। एक जगह पर खून पड़ा था, जबकि कुछ दूरी पर अवशेष थे। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि शांति भंग करने के लिए वारदात अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed