{"_id":"5f5e78498ebc3e3b8b3dcf95","slug":"ten-arrested-including-national-president-of-hinduist-organization-going-to-panchayat-grnoida-news-noi5360338156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत करने जा रहे हिंदूवादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत करने जा रहे हिंदूवादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दस गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : Grnoida
पंचायत करने जा रहे हिंदूवादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दस गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा/दादरी। शेरू भाटी की हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर पंचायत करने जा रहे हिंदूवादी संगठन के 10 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बादलपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनमें हिंदू शेर सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चतुर्वेदी भी शामिल है। वहीं, दादरी पुलिस ने भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाले सहित शेयर और कमेंट करने वालों पर भी केस दर्ज किया है।
सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे शेरू भाटी की दादरी के नई आबादी क्षेत्र में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद भी घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। मामले में शुक्रवार को चिटहेरा गांव में पंचायत का आयोजन किया गया था। पुलिस ने पंचायत में शामिल दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन और महामारी एक्ट में केस दर्ज किया था। वहीं रविवार को राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के एक पदाधिकारी ने घटना के संबंध में एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो को अन्य व्यक्ति ने शेयर किया और कई लोगों ने भड़काऊ कमेंट किए। इसके बाद रविवार शाम संगठन के पदाधिकारी दो कार में सवार होकर चिटहेरा गांव में पंचायत करने जा रहे थे। इस बात की सूचना मिलते ही चिटहेरा गांव में पुलिस बल बढ़ा दिया गया। बादलपुर थाना पुलिस ने सादोपुर की झाल के पास से विकास चतुर्वेदी के साथ विक्रम, मोंटी, विकास मेहतो, सूर्य करण, धीरज, सुभाष, रोहित, मोनू, राजन को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भड़काऊ पोस्ट के संबंध में दादरी कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। यदि आगे भी कोई सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा