फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Telling the Air Force land as your own, a fraud of 1.5 crores

एयरफोर्स की जमीन को अपनी बता 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी

Wed, 01 Sep 2021 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Telling the Air Force land as your own, a fraud of 1.5 crores
नोएडा। नंगली नगला गांव में एयरफोर्स की जमीन को अपनी बताकर एक करोड़ पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मेसर्स सत्या पोपकार्न के डायरेक्टर अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने भंगेल निवासी ब्रह्म सिंह, नंगली नगला निवासी इंद्रजीत और सेक्टर-47 के सत्यवीर खटाना पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने नंगली नगला के एक प्लॉट को अपना बताकर अरविंद के साथ सौदा किया था। आरोपियों ने अरविंद को दूर से जमीन को दिखाई थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच बातचीत व पैसों का लेनदेन सेक्टर-12-22 के एक होटल में हुआ था। बैनामा में यह तय हुआ था कि आरोपी एयरफोर्स व सिंचाई विभाग से एनओसी लेंगे। आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी आरोपियों ने न तो एनओसी ली और न ही जमीन पर कब्जा दिया। जुलाई 2021 में पता चला कि जिस जमीन के लिए उसने रकम दी है, वह एयरफोर्स की है। इसके बाद पीड़ित ने जब पैसे लौटाने को कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कार लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
कार लूट की झूठी सूचना पर सोमवार रात पुलिस को परेशान होना पड़ा। मौके पर जांच में पता चला कि आपसी विवाद में झूठी सूचना दी गई है। इसके बाद पुलिस ने मामा और भांजे को हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, सदरपुर कॉलोनी निवासी विकास यादव ने सोमवार रात को पुलिस को सूचना दी थी कि रवि नाम का आरोपी उसकी कार लूट कर भाग गया। सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान सूचना झूठी निकली। जांच में पता चला कि जिस पर कार लूट का आरोप लगा है।, वह सूचना देने वाले का भांजा है। पुलिस ने बताया कि रवि ने मामा विकास से 25 हजार रुपये का कर्ज लिया था। मांगने के बाद रवि पैसे नहीं दे रहा था। उसे फंसाने के लिए विकास ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed