फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager stuck in the lift of a society in Greater Noida for 90 minutes

ग्रेटर नोएडा: सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी की लिफ्ट में 90 मिनट तक फंसा रहा किशोर, ऑपरेटर नहीं था मौजूद

Tue, 13 Aug 2024 05:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Aug 2024 05:46 AM IST
सार

आरोप है कि मौके पर लिफ्ट ऑपरेटर नहीं था। लिफ्ट खोलने की जिम्मेदारी प्लंबर को दी गई। जो लिफ्ट खोलने में नाकामयाब रहा। बाद में लोहे की रॉड से गेट को जबरदस्ती खोलकर किशोर को किसी तरह से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Teenager stuck in the lift of a society in Greater Noida for 90 minutes
किशोर को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी के टावर एफ की लिफ्ट में करीब 90 मिनट तक किशोर (16) फंसा रहा। उसने किसी तरह पिता को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मेंटेनेंस टीम को बुलाया गया। आरोप है कि मौके पर लिफ्ट ऑपरेटर नहीं था। लिफ्ट खोलने की जिम्मेदारी प्लंबर को दी गई। जो लिफ्ट खोलने में नाकामयाब रहा। बाद में लोहे की रॉड से गेट को जबरदस्ती खोलकर किशोर को किसी तरह से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मेंटेनेंस टीम को व्यवस्था दुरुस्त कराने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन


एफ टावर की 13वीं मंजिल निवासी निशीथ द्विवेदी ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बेटा लिफ्ट से नीचे जा रहा था। 8वीं मंजिल पर लिफ्ट झटके के साथ रूक गई। काफी देर तक इंतजार के बाद भी लिफ्ट नहीं चली। कुछ देर बाद सुरक्षाकर्मी को फोन किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। करीब 20 मिनट बाद बच्चे ने अपने पिता को फोन कर लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर किशोर को बाहर निकाला
लिफ्ट का दरवाजा ज्यादा नहीं खुल रहा था। थोड़ा दरवाजा खुलने के बाद बच्चे को लिफ्ट के निचले हिस्से से लिटाकर निकाला गया। निवासियों का कहना है कि अगर उस समय लिफ्ट अगर नीचे या ऊपर के लिए चल जाती तो बच्चे को बचाना मुश्किल हो जाता। बच्चा फंस जाता। घटना के बाद से निवासियों में बिल्डर के खिलाफ हंगामा किया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निवासियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डी-टावर में 15 मिनट फंसी रही महिला
निवासियों ने बताया कि रविवार की शाम टावर डी की लिफ्ट में भी एक महिला भी करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed