फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager murdered for robbing just Rs 350

Noida News: महज 350 रुपये लूटने के लिए किशोर की हत्या

Wed, 22 Nov 2023 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Teenager murdered for robbing just Rs 350
16 वर्षीय किशोर को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
विज्ञापन

पहले गला दबाया, फिर चाकू निकालकर कर दिए 10 वार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी यूसुफ (17) के रूप में हुई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। छानबीन के बाद मंगलवार रात को ही पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, यूसुफ परिवार के साथ गली नंबर-27, जाफराबाद में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। यूसुफ भाई के साथ वेलकम में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता था। मंगलवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच वह गली नंबर-18, ईदगाह रोड, वेलकम पहुंचा। यहां नशे में धुत आरोपी किशोर ने यूसुफ को घेर लिया। आरोपी जबरन उसकी जेब में रखे 350 रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबा दिया। जैसे ही यूसुफ नीचे गिरा तो आरोपी ने चाकू से 10 वार कर दिए। पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर यूसुफ को मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद वेलकम निवासी आरोपी को दबोच लिया गया। उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया। वारदात के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। दोपहर बाद उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article