{"_id":"66d5d57f7306ccc9190a0863","slug":"teenager-attacked-by-dogs-gate-broken-while-running-away-grnoida-news-c-23-1-vns1013-38888-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किशोर पर कुत्तों ने किया हमला, भागते समय टूटा गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किशोर पर कुत्तों ने किया हमला, भागते समय टूटा गेट
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -- --
किशोर पर कुत्तों ने किया हमला, भागते समय टूटा गेट
-ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी की घटना, पीड़ित के पिता ने मेंटेनेंस टीम से की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों ने किशोर पर हमला कर दिया। किसी तरह उसने भाग कर जान बचाई। भागते समय टावर के प्रवेश द्वार पर लगा शीशे का गेट टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों में रोष है। आरोप है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही हैं।
एल टावर निवासी आशीष जैसवाल का बेटा अनिकेत (15) रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे फुटबॉल लेकर नीचे खेलने गया था। जब वह टावर से बाहर निकला तो 3-4 लावारिस कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों से बचने के लिए अनिकेत ने वापस टावर के अंदर आने के लिए दौड़ लगा दी। इस दौरान टावर के प्रवेश द्वार पर लगा शीशे का गेट टूट गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोमवार को परिजनों की निगरानी में बच्चा खेलने गया। पिता का आरोप है कि सोसाइटी में 50 से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। जो आए दिन किसी ना किसी पर हमला कर रहे हैं। एक माह पहले भी कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया था।
कुत्ता प्रेमी बढ़ा रहे समस्या
एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा का कहना है कि सोसाइटी के दोनों गेट पर कुत्तों को खाना खिलाने और पानी पीने की व्यवस्था है। लेकिन उसके बाद भी कुत्ता प्रेमी मनमानी कर सोसाइटी के अंदर किसी भी जगह पर खाना खिला रहे हैं। जबकि नियमों के तहत जहां पर लोगों का आना जाना है, वहां खाना नहीं खिलाया जाएगा। इस कारण सोसाइटी में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।