{"_id":"63c6c61e563a326c4e548050","slug":"teen-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-metro-at-golf-course-station-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: गोल्फ कोर्स स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर किशोर ने दी जान, 10वीं में पढ़ता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: गोल्फ कोर्स स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर किशोर ने दी जान, 10वीं में पढ़ता था मृतक
Tue, 17 Jan 2023 10:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:18 PM IST
सार
मूल रूप से इटावा का रहने वाला 16 वर्षीय लक्ष्य सेक्टर-36 में अपने दोस्त के साथ रहता था। वह मंगलवार शाम को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर आया था। करीब पांच बजे वह स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूद गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार शाम को मेट्रो के सामने 16 वर्षीय किशोर ने कूदकर जान दे दी। मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए ब्लू लाइन सेवा प्रभावित भी हुआ। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से इटावा का रहने वाला 16 वर्षीय लक्ष्य सेक्टर-36 में अपने दोस्त के साथ रहता था। वह मंगलवार शाम को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर आया था। करीब पांच बजे वह स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूद गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि छात्र अपने दोस्त के साथ नोएडा के सेक्टर-36 में रहता था। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि वह दसवीं का छात्र था। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
