{"_id":"61127f5c8ebc3efccc1095ea","slug":"teej-mewat-news-noi598445661","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। जफराबाद गांव में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय तीज महोत्सव की शुरुआत की गई है। मेले में हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन खंड संयोजक परवेज आलम ने बताया कि मंगलवार को गांव जफराबाद के आंगनवाड़ी सेंटर परिसर में इसकी शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि मेले में तावडू खंड में संचालित करीब 672 स्वंय सहायता समूह की महिलाएं भाग ले रही हैं। समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में हस्त निर्मित गुदड़ी चंगेरी, महिलाओं के वस्त्र, सिंगार की वस्तु व फास्ट फूड के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। बुधवार 11 अगस्त को दो दिवसीय इस तीज महोत्सव मेले का समापन किया जाएगा। मेले को आयोजित करने का उद्देश्य महिला की आजीविका को बढ़ावा देने के साथ साथ तीज के त्योहार को उत्साह पूर्वक मनाने का संदेश देना है।
फोटोऱ्- जफराबाद गांव में तीज महोत्सव मेरे के दौरान उत्साहित महिलाएं