फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers told how difficult lessons can be taught in an easy way

Noida News: शिक्षकों ने बताया, कैसे कठिन पाठ आसान तरीके से पढ़ा सकते हैं

Tue, 16 Sep 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers told how difficult lessons can be taught in an easy way
नवाचार मेले में 90 से ज्यादा शिक्षकों ने पेश किए पढ़ाने के मॉडल, चयनित राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डायट में मंगलवार से दो दिवसीय नवाचार मेला शुरू हुआ। इसमें जिले के 90 से अधिक शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के रुचिपूर्ण तरीकों का ब्लू प्रिंट पेश किया। शिक्षकों ने गणित के फॉर्मूले, विज्ञान की संरचना, सामाजिक विषय की तारीखों को याद करने के आसान तरीके प्रस्तुत किए। कठपुतली के माध्यम से छात्रों को हिंदी की मात्राओं के बारे में बताया।
प्राथमिक स्तर पर 45, उच्च प्राथमिक स्तर पर 21 माध्यमिक स्तर पर 25 और डायट स्तर पर चार्टों का प्रदर्शन किया गया। टीएलएम के माध्यम से नए विचार, बेस्ट प्रैक्टिसेज, टीचिंग स्किल्स, एक्टिव टीएलएम आदि को निर्णायक मंडल ने मूल्यांकित किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि नवाचार शिक्षण कौशल में बेहद अहम है। नई शिक्षा नीति भी नवाचार को आगे बढ़ा रही है। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि शिक्षा में नए विचारों और कौशल की असीम संभावनाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि चयनित शिक्षकों के मॉडल राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
प्राथमिक स्तर पर जैसपुर वैसपुर की कल्पना शर्मा, मामूरा की पारूल चौधरी और दयानतपुर प्रथम की रिचा शर्मा को चुना गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर रश्मि तिवारी, तनुजा राजपूत, शालिनी सारस्वत को चुना गया। माध्यमिक स्तर पर कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. रजनीश कुमार और प्रीति शर्मा को चुना गया। डायट स्तर पर वेद प्रकाश मौर्य को चुना गया। इस मौके पर उप प्राचार्य अर्चना गुप्ता, बीएसए राहुल पंवार, डॉ. श्रीकांत द्विवेदी, डॉ. छवि तोमर, नदीम अख्तर खान, राजेश खन्ना, भोला कुमार, भूपेंद्र सिंह और दीक्षा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed