फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher's throat slit with Chinese manjha, condition critical

Noida News: चाइनीज मांझे से शिक्षक का गला कटा, हालत गंभीर

Sun, 03 Sep 2023 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Teacher's throat slit with Chinese manjha, condition critical
वेलकम इलाके की घटना, लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सख्ती के बावजूद चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है। सीलमपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से शिक्षक परमानंद मौर्या का गला व गाल कट गया। घटना के समय पीड़ित दूसरे शिक्षक के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दूसरे शिक्षक ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वेलकम कॉलोनी निवासी परमानंद गौतमपुरी स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सहयोगी शिक्षक गौरव ने बताया कि 1 सितंबर की शाम दोनों बाइक पर वेलकम मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहे थे। परमानंद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीलमपुर एसडीएम कार्यालय के पास चाइनीज मांझा गौरव के हेलमेट से टकराने के बाद पीछे बैठे परमानंद के गले में फंस गया। इससे गला, गाल और ललाट कट गया। उनके चिल्लाने पर गौरव ने बाइक रोकी और फिर जग प्रवेश अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य कई शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद परमानंद को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल शिक्षक बयान देने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने गौरव के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पतंग उड़ाने वालों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed