फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers protest in Nuh

मेवात मॉडल स्कूलों की हालत से गुस्साए शिक्षक सड़क पर

Tue, 06 Oct 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest in Nuh
जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते स्कूल के कर्मचारी। - फोटो : Mewat
नूंह। मेवात मॉडल स्कूलों की बदहाली से शिक्षकों और कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि वे इसके लिए आंदोलन के मूड में हैं। अपनी लंबित मांगें पूरी नहीं होने से क्षुब्ध शिक्षक और कर्मचारी मंगलवार को सड़क पर उतर आए। वे जिला सचिवालय पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। अध्यापकों और कर्मचारियों ने कहा कि जिले के मेवात मॉडल स्कूलों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। जिन अध्यापकों को स्कूल में पढ़ाना चाहिए, उनको मजबूरी में नारेबाजी करनी पड़ रही है। उनकी मांगों पर कार्रवाई न हुई तो तीखा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों और कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से मेवात मॉडल स्कूलों को राज्य शिक्षा विभाग में समायोजित कराने की मांग की जा रही है। 20 जुलाई 2019 को सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में भी इस पर सहमति बनी थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। मेवात विकास बोर्ड की बैठक में भी 4 अप्रैल 2016 को राज्य शिक्षा विभाग द्वारा इनका संचालन करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि जब तक मेवात मॉडल स्कूलों को शिक्षा विभाग में शामिल नहीं किया जाता, तब तक मेवात विकास बोर्ड की 14 दिसंबर 2016 में हुई 28वीं बैठक में लिए गए फैसलों को लागू कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मेवात मॉडल स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों और अन्य स्टाफ को पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। हर बार संघर्ष करने के बाद ही उन्हें वेतन दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मेवात मॉडल स्कूल एंर्प्लाई वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश खटाना, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार नोहरा, गुरुग्राम के जिला प्रधान उमेश खटाना, सचिव रामनिवास ठाकरान, गुरुग्राम हुड्डा के प्रधान तकदीर सहरावत, पुन्हाना ब्लॉक प्रधान असलम खान, सचिव समून खान, सर्व कर्मचारी संघ के उप प्रधान व सर्व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव जगरोशन और सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर संदीप सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed