{"_id":"5ffc84b28ebc3e32ad020b39","slug":"teacher-did-not-arrive-panchayat-representatives-set-lock-mewat-news-noi559317845","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जड़ा ताला
विज्ञापन
वाजिदपुर स्कूल गेट पर ताला जड़कर खड़े पंचायत प्रतिनिधि
- फोटो : Mewat
शिक्षकों नहीं पहुंचे, पंचायत प्रतिनिधियों ने जड़ा ताला
नगीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में शिक्षकों की लेटलतीफी से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने गेट पर ताला जड़ दिया। घंटे भर तक कई शिक्षक स्कूल के बाहर ही खड़े रहे। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों में नोंकझोंक भी हुई। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद सरपंच ने शिक्षकों को स्कूल के अंदर जाने दिया।
वाजिदपुर गांव के सरपंच राजुद्दीन ने बताया कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं स्कूल में लगाई जा रही हैं, लेकिन शिक्षकों की गैरहाजिरी का आलम लगातार जारी है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। साढे़ 10 बजे तक एक भी शिक्षक नहीं पहुंचा था जबकि काफी संख्या में बच्चे स्कूल में मौजूद थे। इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षकों का पढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं है।
खंड शिक्षा अधिकारी हयात खान ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में जितने भी शिक्षक गैरहाजिर पाए गए हैं, सभी को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। सभी को समय से स्कूल पहुंचने का आदेश जारी किया गया है। देर से पहुंचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।