{"_id":"681778189e569845660d20d4","slug":"teacher-beats-up-a-handicapped-student-noida-news-c-340-1-del1011-89122-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिव्यांग छात्र को बंधक बनाकर शिक्षिका ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिव्यांग छात्र को बंधक बनाकर शिक्षिका ने की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सीसीटीवी कैमरों से हुआ मामले का खुलासा, प्रधानाचार्य की शिकायत पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली स्थित एक निजी स्कूल में दिव्यांग छात्र को बंधक बनाकर शिक्षिका ने पिटाई की। घटना 25 अप्रैल की है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने पर घटना की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिक्षिका को जांच में शामिल हाेने को कहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला जीके पार्ट-2 स्थित बलवंत राय मेहता विद्या भवन का है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 25 अप्रैल की दोपहर वह स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल की एक शिक्षिका अपनी कक्षा के एक दिव्यांग छात्र को शारीरिक दंड दे रही है। शिक्षिका के व्यवहार को देखकर स्कूल प्रबंधन ने तुंरत मामले की जांच की और शिक्षिका को छुट्टी पर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्र के स्वजन को पूरी घटना से अवगत कराया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। स्कूल की ओर से सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई। स्कूल ने 2 मई को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई और शिक्षिका को उसके व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया गया। मामले में खबर लिखे जाने तक आरोपी शिक्षिका की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने उसे जांच में शामिल होने को कहा है।
-