फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tarn Taran proves Punjab likes honest leadership: Kejriwal

तरनतारन ने साबित किया, पंजाब को ईमानदार नेतृत्व पसंद : केजरीवाल

Fri, 14 Nov 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran proves Punjab likes honest leadership: Kejriwal
आप संयोजक ने कहा - अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार कहीं टिक नहीं सके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आाप की जीत पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को काम की राजनीति और ईमानदार नेतृत्व पसंद है। इस कड़ी में तरनतारन की जनता ने आप प्रत्याशी सरदार हरमीत सिंह संधू को 12 हजार से अधिक मतों के अंतर से जिताया। अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आप के उम्मीदवार के सामने कहीं टिक नहीं सके।

केजरीवाल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर आप पर भरोसा जताया है। यह जीत जनता और मेहनतकश कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि तरनतारन सीट वापस आप के खाते में आना बड़ी उपलब्धि है। पंजाब की जनता ने एक बार फिर अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। इधर, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और ईमानदार नेतृत्व पसंद है। दिल्ली के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लुधियाना और गुजरात उपचुनाव के बाद तरनतारन में भी आप की जीत ने केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी का प्रभाव लगातार बढ़ने की बात साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed