फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Take advantage of Mega Camp, get children vaccinated

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: मेगा शिविर का लाभ उठाएं, बच्चों का टीकाकरण कराएं

Tue, 05 Apr 2022 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2022 01:57 AM IST
सार

वर्तमान में जनपद में 29 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 105 प्रतिशत प्रथम डोज, जबकि दूसरी डोज लक्ष्य के सापेक्ष 81 प्रतिशत दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Take advantage of Mega Camp, get children vaccinated
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) पर जनपद में बड़े स्तर पर 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों-किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर चुनिंदा स्कूलों और चिकित्सालयों में मेगा टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मेगा टीकाकरण शिविर के लिए विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


पत्र में प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वह बच्चों के टीकाकरण में सहयोग करें और अपने स्कूल में टीकाकरण शिविर का आयोजन कराने की व्यवस्था करें। स्कूल प्रबंधन को 12 से 17 आयु वर्ग के बच्चों-किशोरों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा गया है। स्कूलों में 7 अप्रैल को टीकाकरण शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उन्होंने पात्र स्कूली बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वह स्कूलों में आयोजित मेगा टीकाकरण शिविर का लाभ उठाएं और कोरोना से बचाव के लिए अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन


डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि टीकाकरण के लिए स्कूलों का सहयोग लिया जाएगा, जबकि टीका लगाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से दो-दो लोगों की टीम बनाई गई है, जिसमें एक सत्यापन की व्यवस्था करेगा और एक टीकाकरण करेगा। कोविड प्रोटोकाल के तहत ही टीकाकरण होगा। इसमें बच्चों को टीका लगाने के बाद निर्धारित अवधि के लिए देखरेख में रखा जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के सभी प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


36.56 फीसदी बच्चों को लगी पहली डोज
वर्तमान में जनपद में 29 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 105 प्रतिशत प्रथम डोज, जबकि दूसरी डोज लक्ष्य के सापेक्ष 81 प्रतिशत दी जा चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लाभार्थियों को लक्ष्य के सापेक्ष 146 प्रतिशत पहली डोज जबकि दूसरी डोज 110 प्रतिशत दी जा चुकी है। 15 से 17 वर्ष के 82 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज और 48 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है। 12 से 14 साल के 36.56 प्रतिशत बच्चे टीके की पहली डोज ले चुके हैं।


शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मिशन इंद्र धनुष अभियान का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। अभियान 11 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed