फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swadeshi festival begins on the path of duty

Noida News: कर्तव्य पथ पर स्वदेशी उत्सव का शुभारंभ

Thu, 09 Oct 2025 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi festival begins on the path of duty
सीएम ने कहा - स्थानीय उद्योगों, शिल्प और उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जब मेड इन इंडिया गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक बनेगा तभी भारत सच्चे अर्थों में विश्वगुरु कहलाने का अधिकारी बनेगा। बृहस्पतिवार को कर्तव्य पथ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन दिवसीय स्वदेशी उत्सव का उद्घाटन करते हुए ये बात कही। उद्योग विभाग और डीएसआईआईडीसी ने इस उत्सव का आयोजन किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में एक जिला, एक उत्पाद की तर्ज पर स्थानीय उद्योगों, शिल्प और उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि दिल्ली की अपनी औद्योगिक पहचान बने और यहां के ब्रांड राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचें। पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने कर्तव्य पथ पर तीन दिवसीय स्वदेशी उत्सव शुरू किया है। यहां विदेशी उत्पादों के स्थान पर भारतीय उत्पादों को लाने की कोशिश की गई है। इसमें 100 से अधिक स्टॉलों पर भारतीय उत्पाद मिल रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड कोर्ट और एमएसएमई के उत्पाद भी मौजूद हैं। इस दौरान उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वदेशी उत्पाद हमारी सबसे बड़ी ताकत
सीएम ने कहा कि स्वदेशी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसके दम पर हमें आजादी मिली और आज वही ताकत हमें आत्मनिर्भर बनाएगी। हर भारतीय को अपने भीतर छिपे स्वदेशी सैनिक को पहचानने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये उत्सव उद्यमशीलता की ताकत : मंत्री
मंत्री सिरसा ने कहा कि पीएम के विजन के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देने का अभियान चल रहा है। इस उत्सव में 100 से ज्यादा स्टॉल भारत की उद्यमशीलता की ताकत को दर्शा रहे हैं जिनमें पीएम फूड प्रोसेसिंग योजना के तहत 11 उद्यम, स्वयं सहायता समूह सहित देशभर के कारीगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article