फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suspects questioned, killers not found

Noida News: संदिग्धों से पूछताछ, नहीं लगा हत्यारोपियों का पता

Mon, 10 Nov 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Suspects questioned, killers not found
नकुड़/अंबेहटा। भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ से दस संदिग्धों से पूछताछ की। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा रहा। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भाजपा के अंबेटहा मंडल उपाध्यक्ष धर्म सिंह कोरी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले का पता शनिवार सुबह उस समय चला, जब धर्म सिंह कोरी की पुत्रवधु घेर में दूध निकालने गई थी।
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या की सूचना पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, गंगोह विधायक कीरत सिंह, डीआईजी अभिषेक सिंह सहित अन्य कई जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गोली लगने से होना दर्शाया गया है। कईं संदिग्धों से पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मृतक के बेटे सुशील कोरी की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्रयास जारी हैं और जल्द ही खुलासा होगा। उधर, रविवार को गांव टिडौली में मातम पसरा रहा। मृतक के करीबी साथी मेहंदी हसन, खुर्शीद आलम, सेठपाल सिंह, विनोद पहलवान आदि ने बताया कि धर्म सिंह कोरी कुशल व्यवहार के व्यक्ति थे।

कैराना के पूर्व सांसद के बेटे अंशुमान चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुशील कम्हेडा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील चौधरी सहित अनेक लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed