फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supporters break their teeth when they oppose abusive remarks on RSS

आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी के विरोध पर समर्थक के दांत तोड़े

Sat, 12 Oct 2019 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Supporters break their teeth when they oppose abusive remarks on RSS
आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर समर्थक के दांत तोड़े
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के याकुतपुर (गुलावली) गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर संगठन के समर्थक पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इस हमले में समर्थक के तीन दांत टूट गए। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार याकुतपुर (गुलावली) गांव निवासी मनीष आरएसएस कार्यकर्ता है। उनके पिता भी संगठन के समर्थक हैं। मनीष ने नॉलेज पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 8 अक्तूबर को गांव में पथ संचलन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद मनीष के पिता संतराम पशु चराने जंगल में गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव में ही रहने वाला राजेंद्र आरएसएस को लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगा। आरोपी ने संगठन को देशद्रोही तक कह दिया। इस बात का संतराम ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने संतराम पर हमला कर उनके तीन दांत तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी भी दी। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed