{"_id":"6255ae041d41d41a0026f030","slug":"supertech-got-some-relief-nclat-stays-formation-committee-of-banks-till-19-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक को मिली थोड़ी राहत: एनसीएलएटी ने बैंकों की समिति गठन पर 19 तक लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक को मिली थोड़ी राहत: एनसीएलएटी ने बैंकों की समिति गठन पर 19 तक लगाई रोक
Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
सार
एनसीएलटी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर 25 मार्च को सुपरटेक के खिलाफ दिवालिया की कार्यवाही शुरू की थी। यूनियन बैंक ने अपनी शिकायत में कहा था कि कंपनी ने उसके 432 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
सुपरटेक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सुपरटेक के खिलाफ दिवालिया की कार्यवाही में मामूली राहत देते हुए राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय टिब्यूनल (एनसीएलएटी) बैंकों की समिति बनाने पर 19 अप्रैल तक रोक लगा दी है। दरअसल रियल एस्टेट कंपनी ने बैंकों से बात करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था।
विज्ञापन
सुपरटेक के वकील ने ट्रिब्यूनल से इस मामले की सुनवाई को एक सप्ताह तक टालने की मांग की थी। दरअसल सुपरटेक लिमिटेड के निलंबित बोर्ड के एक निदेशक रामकिशोर अरोड़ा ने एनसीएलटी के 25 मार्च के उस फैसले के खिलाफ याचिका पर एनसीएलएटी ने यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एनसीएलटी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर 25 मार्च को सुपरटेक के खिलाफ दिवालिया की कार्यवाही शुरू की थी। यूनियन बैंक ने अपनी शिकायत में कहा था कि कंपनी ने उसके 432 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन