{"_id":"664614b2ca7306b08c073a8d","slug":"sukesh-accused-kejriwal-of-getting-maliwal-beaten-up-noida-news-c-340-1-del1011-48605-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुकेश ने केजरीवाल पर लगाया मालीवाल को पिटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुकेश ने केजरीवाल पर लगाया मालीवाल को पिटवाने का आरोप
विज्ञापन
वकील के जरिये पत्र लिखकर उपराज्यपाल और गृहमंत्रालय को संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में 200 करोड़ की मनी लॉड्रिंग के मामले में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर स्वाति मालीवाल को पिटवाने का आरोप लगाया है। उसने उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय को संज्ञान लेकर केजरीवाल व बिभव कुमार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
वकील के जरिये भेजे पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल का असली रंग उजागर हो गया है। उन्होंने बिभव के जरिये मालीवाल से मारपीट करवाई है। केजरीवाल के किसी गलत काम के खिलाफ आवाज उठाने पर मालीवाल की पिटाई की गई है। केजरीवाल टीवी पर महिलाओं के प्रति नकली सम्मान का नाटक करते हैं। महिलाओं के कल्याण के लिए लड़ने वाली मालीवाल पर केजरीवाल की उपस्थिति में हमला किया जाना स्पष्ट रूप से आम आदमी पार्टी की विचारधारा को साबित करता है। जब मैंने केजरीवाल और सतेंद्र जैन के गठजोड़ को बेनकाब करना शुरू किया था तो बिभव ने धमकी दी थी।