फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suggest the best idea and become ACP for one day

सर्वश्रेष्ठ सुझाव दीजिए और एक दिन के लिए एसीपी बनिए

Thu, 04 Mar 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Suggest the best idea and become ACP for one day
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए अनोखा सुझाव देने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ सुझाव देकर एक दिन के लिए एसीपी महिला सुरक्षा बनने का मौका मिलेगा। वहीं, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले लोगों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सुझाव देने के लिए 9870395200 नंबर जारी किया है। इस पर व्हाट्स एप या मेसेज कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, dcp-polws.gb@up.gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं। 7 मार्च तक सुझाव देने होंगे। 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनको सशक्त बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 5000, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को 3000 और तृतीय पुरस्कार पाने वाले 2000 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

55 लोगों को दिलाई सजा : लव कुमार
अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर लव कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तीन माह 55 आरोपियों को सजा दिलवाई गई है। पुलिस की ओर से महिला दिवस पर इस रिपोर्ट कार्ड को सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध कम करने के लिए नई योजना तैयार की गई। इसके तहत अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है। योजना के तहत भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को किया जागरूक
श्रम विभाग की ओर से बुधवार को सेक्टर-4 स्थित मेसर्स अंजलिका इंटरेनशनल कंपनी में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं से उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई है। सेमीनार के दौरान 10 से 17 साल के बच्चों को भी जागरूक किया गया। मौके पर धर्मेंद्र कुमार मौर्य, अधीक्षक बाल सुधार गृह, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार ने कानून से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed