Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sugarcane committee board meeting marred by uproar, cancelled

Noida News: हंगामे की भेंट चढ़ी गन्ना समिति बोर्ड की बैठक, निरस्त

Thu, 16 Oct 2025 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee board meeting marred by uproar, cancelled
सहकारी गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान कुछ व्यक्तियों की मौजूदगी को लेकर हल्की नोकझोंक और हंगामा हुआ। इसके चलते कुछ देर बाद ही बैठक को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में आगामी पेराई सत्र सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी। निर्धारित समय पर दोपहर एक बजे गन्ना समिति चेयरमैन अनुराग चौधरी की अध्यक्षता और समिति सचिव सूरजभान के संचालन में समिति बोर्ड की बैठक शुरू हुई लेकिन बैठक शुरू होते ही सभागार में निर्वाचित डायरेक्टरों के अलावा मौजूद कुछ लोगों की मौजूदगी पर एतराज जताया गया।
विज्ञापन


इसे लेकर हल्की नोकझोंक के बाद हंगामा भी हुआ। इसपर डायरेक्टर सभागार के बाहर आ गए। मामला बढ़ता देख बैठक को निरस्त कर दिया गया। इस दौरान डायरेक्टर सर्वेश देवी, स्वाति, उपासना देवी, योगेश कुमार, अखिल पंवार, यशवीर सिंह सैनी, शेखर, राजकमल, विनलेश और शासन से नामित डायरेक्टर राहुल सैनी मौजूद रहे। गन्ना समिति के सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि बुधवार को समिति बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी लेकिन बैठक को निरस्त करना पड़ा। शीघ्र नई तारीख तय कर बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed