{"_id":"681dfd0db8e5d657520aca29","slug":"students-will-work-24-hours-on-ai-web3-smart-cities-noida-news-c-23-1-vns1013-61464-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलगोटिया टेक फेस्ट :\n एआई, वेब3, स्मार्ट सिटीज़ पर छात्र करेंगे 24 घंटे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलगोटिया टेक फेस्ट : एआई, वेब3, स्मार्ट सिटीज़ पर छात्र करेंगे 24 घंटे काम
विज्ञापन
-
फेस्ट में तकनीकी नवाचार और रचनात्मकता को मिल रहा बढ़ावा
- हैकाथॉन में विज्ञापन और मार्केटिंग में कई विषयों पर चल रहा काम
अमर उजाला मीडिया पार्टनर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा । नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय गलगोटिया टेक फेस्ट 2025 का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ। पहले दिन दिल्ली,हरियाणा,मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों के छात्र प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचे। टेक फेस्ट में तकनीकी नवाचार और रचनात्मकता का संगम देखने को मिला।
इस प्रतियोगिता में 600 टीमों ने पंजीकरण कराया है, जो विभिन्न थीम्स जैसे एआई,वेब3, और स्मार्ट सिटीज़ पर आधारित प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इस हैकाथॉन में प्रतिभागियों को अपनी तकनीकी कौशल और समस्या-समाधान क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जीआईएच के विजेताओं को 1.5 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। इसके साथ ही गलगोटिया क्रिएटर्स हैकाथॉन(जीसीएच) में 50 टीमों ने पंजीकरण कराया है, जो डिजिटल सामग्री निर्माण में अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
हैकाथॉन में विभिन्न थीम्स जैसे विज्ञापन और मार्केटिंग में नवाचार, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और समाधान, स्वास्थ्य और जीवनशैली में नवाचार, शिक्षा और करियर में नवाचार, वित्तीय प्रौद्योगिकी में नवाचार और सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के विषयों पर नवाचार रखे गए हैं। छात्र इन पर आधारित वीडियो प्रोडक्शन, ग्राफिक डिज़ाइन, और राइटिंग जैसे क्षेत्रों में काम करेंगे। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले को 35 हजार,दूसरे स्थान पर 25 हजार,तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये मिलेंगे। गलगोटिया टेक फेस्ट के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि संस्थान लगातार तकनीकी को बढ़ावा दे रहा है। देश में गलगोटिया तीसरा संस्थान है,जो सबसे अधिक पेटेंट कराता है।