फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students returning from Manipur are studying through online classes

Noida News: मणिपुर से लौटकर छात्र ऑनलाइन कक्षा से कर रहे है पढ़ाई

Thu, 11 May 2023 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students returning from Manipur are studying through online classes
मणिपुर से लौटकर छात्र ऑनलाइन कक्षा से कर रहे है पढ़ाई
विज्ञापन


-जिला प्रशासन ने जिले के पांच छात्रों को दिल्ली एयरपोर्ट से उनके घर पहुंचाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पांच छात्र मंगलवार को मणिपुर से वापस लौटे। जिला प्रशासन ने दिल्ली एयरपोर्ट से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाया। मणिपुर की हिंसा से छात्र काफी भयभीत है। उनका कहना है कि हर समय डर सताता रहता था। उनको वहां रुकने पर सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया गया, लेकिन हिम्मत ने साथ नहीं दिया और वापस लौट आए। अब छात्र ऑनलाइन कक्षा से अपनी पढ़ाई कर रहे है।
आईआईआईटी मणिपुर में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र नोएडा, सलारपुर निवासी अनूप मौर्या ने बताया कि कैंपस के आसपास खतरा नहीं था। वहां के प्रशासन ने पूरी सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन हर समय डर सताता रहता था। कभी भी हमला होने का डर सता रहा था। वहीं परिजन भी चिंतित थे और घर आने को बोल रहे थे। अब वापस आकर सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मणिपुर में हालात सामान्य होने के बाद फिर वापस जाकर पढ़ाई पूरी करूंगा।
विज्ञापन

वहीं गौड़ सिटी दो निवासी आलोक, ग्रेटर नोएडा के अमृतांश सिंह, आर्यन सिंह और विपलव सिंह भी मणिपुर से लौटे हैं। इन छात्रों ने बताया कि मणिपुर में लगातार हालात खराब हो रहे थे। इस बीच सभी ने कई बार वापस आने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। कड़ी सुरक्षा के बीच जवानों ने इंफाल एयरपोर्ट तक छोड़ा। दिल्ली आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। वहीं एडीएम बलराम सिंह का कहना है कि मणिपुर से लौटने वाले छात्रों में से पांच गौतमबुद्ध नगर के हैं। अभी अन्य छात्रों के आने की जानकारी नहीं है। अगर कोई और छात्र आता है तो उनको घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed