फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students of GBU-GIMS clashed over playing music in loud voice, four injured

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर जीबीयू-जिम्स के विद्यार्थी भिड़े, चार घायल

Thu, 28 Apr 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students of GBU-GIMS clashed over playing music in loud voice, four injured
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) स्थित प्रेमचंद छात्रावास में मंगलवार देर रात म्यूजिक बजाने को लेकर जीबीयू और जिम्स के छात्र भिड़ गए। मारपीट में चार छात्र घायल हो गए जिसमें तीन जिम्स और एक जीबीयू का है। मेडिकल छात्रों की शिकायत पर ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बुधवार को अधिकतर मेडिकल छात्र छात्रावास छोड़कर चले गए हैं। मामले में जीबीयू की ओर से भी विभागीय जांच कराई जा रही है। प्रेमचंद छात्रावास में जीबीयू और जिम्स के छात्र रहते हैं। जीबीयू में इन दिनों मिड टर्म परीक्षा चल रही है। जिसके चलते विद्यार्थी पढ़ाई में जुटे हैं। मंगलवार रात मेडिकल छात्र म्यूजिक सिस्टम लगाकर पार्टी कर रहे थे। ऐसे में कुछ जीबीयू के छात्रों ने मेडिकल छात्रों को म्यूजिक बंद करने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। नाराज जीबीयू के छात्र कुछ ही देर में बड़ी संख्या में अपने सहपाठी बुला लिए। छात्रों के दोनों गुट भिड़ गए।
विज्ञापन

ईकोटेक-1 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में मेडिकल छात्रों ने छात्रावास तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। विरोध करने मारपीट की घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मारपीट में जिम्स के तीन छात्रों को चोटें आईं थीं। जिन्हें जिम्स में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके अलावा एक जीबीयू के छात्र को भी चोट आई थी लेकिन वह किसी अन्य अस्पताल में उपचार कराने गया। मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंचे तो भी देर रात तक ड्रामा चलता रहा। जिम्स के छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहले भी इसी छात्रावास में दोनों गुटों के छात्र भिड़ चुके हैं, लेकिन इस बार मामला अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

डर के चलते हॉस्टल से गायब हुए मेडिकल छात्र
प्रेमचंद हॉस्टल में करीब 200 मेडिकल छात्र हैं। जबकि जीबीयू के छात्र बड़ी संख्या में हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात की घटना से मेडिकल छात्र डरे हुए हैं। इसके चलते मात्र कुछ ही छात्र हॉस्टल में मौजूद हैं। जिम्स प्रशासन उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देकर बुलाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास में छात्रों के मारपीट होने की जानकारी मिली थी। जिम्स के तीन मेडिकल छात्र घायल हुए हैं। इन्हें उपचार दिया गया है। जीबीयू प्रशासन से बात कर छात्रावास में शांति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे छात्रों के शिक्षण कार्य में बाधा न पहुंचे।- ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक जिम्स
छात्रावास में म्यूजिक बजाने को लेकर छात्रों के आपस में भिड़ने की सूचना मिली थी। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। वहीं, प्रोक्टोरियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सीसीटीयू फुटेज आदि से जांच की जाएगी। किसी छात्र की गलती पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विश्वास त्रिपाठी, रजिस्ट्रार जीबीयू

प्रेमचंद छात्रावास में दो छात्रों के गुटों में म्यूजिक बजाने को लेकर विवाद हुआ था। तीन छात्रों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सरिता मलिक, ईकोटेक-1 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed