फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students arrived to give color to their dreams, enthusiasm was seen in Atul Maheshwari Scholarship Examination

Noida News: सपनों को रंग देने पहुंचे छात्र, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा उत्साह

Sun, 16 Nov 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Students arrived to give color to their dreams, enthusiasm was seen in Atul Maheshwari Scholarship Examination
सपनों को रंग देने पहुंचे छात्र, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा उत्साह
विज्ञापन

श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में दो पालियों में हुई परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को सेक्टर-73 स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह देखने को मिला। जेवर, दनकौर सहित दूर-दूर के ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे।
स्कूल प्रशासन के सहयोग से दो पालियों में शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से परीक्षा हुई। पहली पाली में परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चली। छात्र-छात्राएं समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया और निगरानी को सुनिश्चित किया गया। विद्यार्थियों को निर्धारित कक्षाओं में भेजा गया, जहां पर्यवेक्षकों ने आवश्यक निर्देशों का पालन करवाते हुए उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कीं। परीक्षा के दौरान पूर्ण पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखा गया।
विज्ञापन

दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 3:30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। छात्रों का कहना था कि यह छात्रवृत्ति उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें न सिर्फ आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास को भी नई दिशा देती है। परीक्षा केंद्र पर स्कूल की प्रिंसिपल गीता शर्मा, सीनियर शिक्षक महावीर सिंह, स्वाति सिंह सहित सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह था। यह परीक्षा छात्रों को प्रतिस्पर्धा की भावना से परिचित कराती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। छात्र-छात्राओं का कहना था कि यह परीक्षा उनके लिए भविष्य की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम
विद्यालय ने परीक्षार्थियों की सहजता और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की थी। हर कक्ष में पर्याप्त दूरी रखते हुए बैठने की व्यवस्था की गई, जिससे परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकी। जेवर, दनकौर व अन्य क्षेत्रों के स्कूल शिक्षक स्वयं छात्रों को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। उनका कहना था कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। छात्रवृत्ति मिलने से बच्चों की आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। अभिभावकों ने भी इस पहल को सकारात्मक बताया।
छात्रों की प्रतिक्रियाएं

पेपर बहुत अच्छा गया। एक-दो सवाल में थोड़ी दिक्कत आई लेकिन ओवरऑल पेपर ठीक था। अब रिजल्ट का इंतजार है। -नंदनी, छात्रा
अगर मुझे छात्रवृत्ति मिल जाती है तो मेरी पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी। मैंने पूरी कोशिश की है कि मेरा चयन हो जाए। -आंचल, छात्रा
मैं पहले से तैयारी कर रही थी, जिसका मुझे फायदा मिला। अब रिजल्ट का इंतजार है। -अनुष्का पांडे, छात्रा
पेपर अच्छा गया। हमारे स्कूल के छात्र शिक्षक के साथ परीक्षा देने आए थे। उन्होंने भी हमारी तैयारी में बहुत मदद की है। -राजन, छात्र
प्रश्नपत्र मिला-जुला था। एक-दो सवाल थोड़े मुश्किल थे लेकिन मुझे अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है। -परी, छात्रा
पेपर अच्छा गया है। अब रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद है कि मेरा चयन हो जाएगा। -अंशु कुमारी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed