फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student living in a live-in relationship in Greater Noida dies under suspicious circumstancesमोहब्बत में मिली

मोहब्बत में मिली मौत!: ग्रेटर नोएडा में लिव इन में रही छात्रा की संदिग्ध मौत, मौके पर नहीं मिला पार्टनर

Tue, 03 Dec 2024 05:58 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Dec 2024 05:58 PM IST
सार

आसपास के लोगों से पता चला है कि युवक एक कंपनी में काम करता है। जबकि युवती एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। 

विज्ञापन
Student living in a live-in relationship in Greater Noida dies under suspicious circumstancesमोहब्बत में मिली
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में अपने दोस्त के साथ सहमति संबंध में रह रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से उसका सहमति संबंध पार्टनर फरार है। युवती की की लाश को सबसे पहले मकान मालिक ने देखा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बलिया निवासी 19 वर्षीय युवती एक युवक के साथ सहमति संबंधी में रह रही थी। मंगलवार को युवती का शव उसके कमरे में मिला। उसका सहमति संबंध पार्टनर मौके से फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में काम करता है पार्टनर
आसपास के लोगों से पता चला है कि युवक एक कंपनी में काम करता है। जबकि युवती एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। युवती के परिजन को सूचना दे दी गई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जहर से हुई मौत
पुलिस ने देखा कि जमीन पर युवती का शव पड़ा है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि जहर खाने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed