फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student hanged himself after failing in 12th up board exam

जिंदगी की परीक्षा में भी फेल हो गया गुलशन: 12वीं का रिजल्ट आने के बाद लगाई फांसी, घरवालों ने कर दी एक चूक

Sat, 20 Apr 2024 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2024 11:12 PM IST
सार

गुलशन अपने पिता डालचंद के साथ कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। गुलशन के माता पिता मेहनत मजदूरी करते थे। यह भी बताया गया है कि गुलशन ने सुबह को ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया था।

विज्ञापन
Student hanged himself after failing in 12th up board exam
मृत छात्र गुलशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर कस्बे के एक छात्र ने 12वीं में फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

   

बताया जाता है कि दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज का छात्र गुलशन 12वीं में पढ़ता था। शनिवार को जब परीक्षा परिणाम आया तो वह फेल हो गया। फेल होने पर दुखी छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लटक कर जान दे दी। परिजन घर पर आए तो घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन अपने पिता डालचंद के साथ कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। गुलशन के माता पिता मेहनत मजदूरी करते थे। यह भी बताया गया है कि गुलशन ने सुबह को ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया था। पोस्ट में लिखा था कि काफी दिनों से जिसका इंतजार था। आज वह परिणाम जारी होने वाला है। यदि पास हो गया तो ठीक है, वरना अलविदा। 

विज्ञापन

इसके बावजूद भी उसके चहेते और परिचित लोगों ने इस संदेश को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह जब मैसेज अपलोड किया गया तो उसके चहते उस पर नजर रखकर उसे आत्महत्या करने से बचा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की साइबर सेल भी मृतक के इंस्टाग्राम के इस चेतावनी मैसेज को नोटिस नहीं कर पाई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed