{"_id":"6aa553b9e9098d6ccc0715f7","slug":"stray-cattle-roaming-the-kasna-kherli-canal-road-risk-of-accidents-noida-news-c-23-1-lko1064-105819-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कासना-खेरली नहर की सड़क पर घूम रहा लावारिस गोवंश, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कासना-खेरली नहर की सड़क पर घूम रहा लावारिस गोवंश, हादसे का डर
विज्ञापन
कासना और खेरली नहर पर बनी सड़क पर घूमते लावारिस गोवंश।संवाद
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कासना-खेरली नहर की सड़क पर लावारिस गोवंश घूमते रहने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर अचानक गोवंश के आ जाने से हादसे का खतरा बना रहता है। वाहन चालक इनसे बचने के लिए कई बार सड़क की दूसरी तरफ से वाहन निकालने को मजबूर होते हैं।
स्थानीय निवासी सुनील भाटी ने बताया कि सड़क पर आने-जाने के दौरान कई जगह गोवंश झुंड में दिखाई देते हैं। इनके आसपास से निकलते समय वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ती है। सामने से वाहन आने पर स्थिति और मुश्किल हो जाती है। गोवंश से बचने के लिए वाहन को दूसरी तरफ करने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। अचानक सामने आने पर चालकों को तेज ब्रेक लगानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार गोवंश के घूमने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से गोवंश को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और हादसे की आशंका कम हो।