{"_id":"64f85137ad0cb087af000a75","slug":"stray-bull-trampled-girl-child-on-road-in-noida-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं से रहें सावधान: नोएडा में स्कूल से घर आ रही बच्ची को सांड ने सड़क पर पटका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं से रहें सावधान: नोएडा में स्कूल से घर आ रही बच्ची को सांड ने सड़क पर पटका, हालत गंभीर
Wed, 06 Sep 2023 03:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 06 Sep 2023 03:46 PM IST
सार
नोएडा में एक बच्ची को सड़क पर घूम रहे आवार सांड ने पटक दिया। इस दौरान बच्ची को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
सांड ने बच्ची को पटका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नकौर कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव में एक सांड ने एक छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसको गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर से पैदल स्कूल जा रही थी। पूरे घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव में कई आवारा सांड मुख्य रोड पर रात दिन घूमते रहते हैं, जिसकी शिकायत भी प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई है। लेकिन उसका अभी तक समाधान नहीं हुआ। गौरतलब है कि आवार पशुओं की वजह से हादसे और लोगों की मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। फिर, भी प्रशासन मामले को लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करता है।